दिल्ली अपराध शाखा ने जमात को भेजा दूसरा नोटिस, मौलाना साद को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
सार
-पदाधिकारियों के भूमिगत होने से क्राइम ब्रांच की बढ़ी मुश्किलें
-मरकज के मौलाना साद ने सभी पदाधिकारियों के सेल्फ आइसोलेशन में होने की दी जानकारी
-निजामुद्दीन मरकज पहुंचकर स्थानीय लोगों से जुटाई जा रही जानकारी
विस्तार
निजामुद्दीन मकरज में मौलाना साद को क्राइम ब्रांच ने उसके वकील के माध्यम से सोमवार को दोबारा नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया है। नोटिस में मौलाना से मकरज से जुड़े पदाधिकारियों की जानकारी मांगी गई है।
नोटिस के जवाब में मौलाना ने सभी पदाधिकारियों के सेल्फ आइसोलेशन में होने की जानकारी दी है। इस जवाब के बाद क्राइम ब्रांच की टीम सभी पदाधिकारियों के दर्ज पते का सत्यापन कराएगी। पुलिस को आशंका है कि सभी पदाधिकारी अपने घरों पर न होकर कहीं अज्ञात स्थान पर भूमिगत हो गए हैं।
किसी भी तरह के आयोजन पर दिल्ली में रोक होने के बावजूद निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात का आयोजन करने वाले मौलाना साद का अबतक कुछ पता नहीं लग पाया है।
क्राइम ब्रांच ने मौलाना को पहले जारी किए हुए नोटिस में 26 सवाल पूछे थे। जिसके जवाब में मौलाना ने खुद के सेल्फ आइसोलेशन में होन की जानकारी दी। मौलाना ने मरकज खुलने के बाद बाकी के सवालों के जवाब देने के लिए कहा था।